Category: News

  • नीट यूजी परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

    नीट यूजी परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

    हिसार, 02 मई।

    रविवार को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त महेंद्र पाल ने शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ऑब्जर्वर तथा परीक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों की विस्तृत बैठक ली।

    बैठक में परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने कहा कि नीट यूजी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अनुशासन बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र अधीक्षक, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर की भूमिका परीक्षा के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण रहती है, इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

    बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि एनटीए द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता तथा अनुशासन बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को समाप्त किया जा सके।

    परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। रोडवेज विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त संख्या में बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को आवागमन में परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त बस अड्डों पर बाइक राइडर भी तैनात किए जाएंगे, जो जरूरतमंद परीक्षार्थियों को शीघ्रता से उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।

    उपायुक्त ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारियों तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे परीक्षा के दिन पूरी तरह सतर्क रहें। यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो उसे तुरंत सहायता प्रदान की जाए और आवश्यकता पड़ने पर सरकारी वाहनों के माध्यम से उसे केंद्र तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र अभ्यर्थी को बिना किसी बाधा के परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान करना है।

    उपायुक्त ने परीक्षार्थियों से भी अपील करते हुए कहा कि वे समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को रास्ते में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की सहायता ले सकता है, जिससे उसे समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जा सके।

    उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष योजना तैयार की जाए, ताकि परीक्षा केंद्रों के आसपास जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

  • अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने नीट (यूजी) परीक्षा केंद्रों का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा

    अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने नीट (यूजी) परीक्षा केंद्रों का दौरा कर तैयारियों का लिया जायजा

    सिरसा, 01 मई।

    अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने जिला में 3 मई को आयोजित की जाने वाली नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों को लेकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ डीएसपी आदर्शदीप सिंह, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) से कॉर्डिनेटर प्रिंसिपल प्रदीप सिंह, डीएसडब्ल्यूओ सत्यवान ढिलोड आदि मौजूद रहे। 

    उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे मेडिकल सुविधा, बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लडक़े और लड़कियों की अलग-अलग लाइन लगवाकर एंट्री करवाई जाए और बायोमैट्रिक जांच उपरांत परीक्षा रूम तक भेजा जाए। उन्होंने स्वयं सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि नीट परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे से प्रवेश आरंभ हो जाएगा।

    परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांति के साथ संपन्न करवाई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए अनावश्यक भीड़ इकट्ठा न होने देने की हिदायत दी गई है। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा न हो।

    विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न आए, इसके लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्था बनाए रखें।

  • अर्बन एस्टेट-2 में नई पानी की पाइपलाइन बिछेगी, चिन्हित जगह से हटाए जाएंगे रैंप

    अर्बन एस्टेट-2 में नई पानी की पाइपलाइन बिछेगी, चिन्हित जगह से हटाए जाएंगे रैंप

    हिसार, 01 मई।
    हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण हिसार द्वारा अर्बन एस्टेट-2 क्षेत्र में जल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

    यह पाइपलाइन न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल से यशोदा स्कूल तक डाली जाएगी।


    यह जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि काम के दौरान रास्ते में आने वाले कई प्लॉटों के सामने बने रैंप हटाने या तोड़े जा सकते हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को अस्थायी परेशानी हो सकती है।

    उन्होंने संबंधित प्लॉट मालिकों से अपील करते हुए कहा कि वे काम शुरू होने से पहले अपने सामने रखे सामान, निर्माण सामग्री और अन्य अवरोध खुद हटा लें, ताकि कार्य में बाधा न आए। यह कार्य क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है।

    उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें ताकि ताकि काम समय पर पूरा हो सके।

  • Discipline, Consistency & Hard Work Are the Keys to Success”: DC Sachin Gupta Interacts with First Batch of ‘Super 40’ Students

    Discipline, Consistency & Hard Work Are the Keys to Success”: DC Sachin Gupta Interacts with First Batch of ‘Super 40’ Students

    Rohtak, May 1 :
    In a major step towards strengthening competitive education in government schools, Deputy Commissioner Sachin Gupta interacted with students of the first batch of the ‘Super 40’ programme, a district-level initiative inspired by the Haryana Government’s flagship ‘Super 100’ programme.

    Addressing students at Government Girls Senior Secondary School, Hisar Road, the Deputy Commissioner motivated them to pursue their goals with discipline, consistency, and sustained hard work, while extending his best wishes to students appearing in the upcoming NEET examination.

    Super 40: Bridging the Gap in Competitive Education

    The ‘Super 40’ programme has been designed to provide high-quality, structured coaching for both NEET and IIT-JEE to meritorious students of government schools.

    The initiative ensures that students who may not be part of ‘Super 100’ still receive equal opportunity, expert guidance, and competitive exposure, eliminating dependence on expensive private coaching.

    Focus on Conceptual Clarity & Exam-Oriented Preparation

  • विद्यार्थी लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासन में रहकर करें नियमित कठिन परिश्रम :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

    विद्यार्थी लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासन में रहकर करें नियमित कठिन परिश्रम :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

    रोहतक, 1 मई : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिला में सुपर 100 की तर्ज पर शुरू किये गए सुपर 40 कार्यक्रम के पहले बैच के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया तथा आगामी नीट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नियमित कठिन परिश्रम करें। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी किसी से कम नहीं हैं और वे शिक्षा, खेल व अन्य क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।


    सचिन गुप्ता स्थानीय हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किए गए नीट क्रैश कोर्स के प्रथम बैच के विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे। यह बैच गत 1 अप्रैल 2026 से शुरू हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों को नीट परीक्षा के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

    उन्होंने कहा जीवन में अनुशासन महत्वपूर्ण है। उन्होंने सुपर 40 के प्राध्यापकों से भी संवाद करते हुए कहा कि वे आगामी सत्र के लिए 11वीं व 12वीं कक्षाओं का सुव्यवस्थित शेड्यूल तैयार करें तथा विद्यार्थियों के सभी कॉन्सेप्ट पूरी तरह स्पष्ट करवाएं। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में मुख्यत: एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए उसी के अनुरूप तैयारी कराई जाए।


    उपायुक्त सचिन गुप्ता ने अभिभावकों से भी बातचीत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यह नई पहल विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, ताकि वे भी निजी विद्यालयों व कोचिंग संस्थानों के समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें।

    उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने सुपर 40 बैच शुरू करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय की प्राचार्या की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से नई पहल संभव हो पाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


    सचिन गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार के ‘सुपर 100’ कार्यक्रम से प्रेरित होकर जिला में एक नई शैक्षणिक पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत उन विद्यार्थियों को भी उच्च गुणवत्ता की कोचिंग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा, जो विद्यार्थी किसी कारणवश ‘सुपर 100’ कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन पाते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों के ही अनुभवी अध्यापक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट और आईआईटी की तैयारी उसी पैटर्न पर कराएंगे, जिस प्रकार ‘सुपर 100’ में कराया जाता है।

    हाल ही में शुरू किए गए एक से दो महीने के क्रैश कोर्स के दौरान विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला है, जो इस पहल की सफलता का संकेत है।


    उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि आगामी सत्र से इस कार्यक्रम को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक वर्ष का नियमित कोर्स संचालित किया जाएगा, जिसमें स्कूल पाठ्यक्रम के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी।

    उन्होंने कहा कि 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दो वर्षों में चरणबद्ध तरीके से सभी विषयों की गहन तैयारी कराई जाएगी, ताकि वे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को इस स्तर तक तैयार करना है कि वे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे एम्स, आईआईटी आदि में चयनित हो सकें और यह धारणा समाप्त हो कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल निजी संस्थानों में ही उपलब्ध है।


    जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने कहा कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में यह पहल उन विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई है, जो किसी कारणवश सुपर 100 में प्रवेश नहीं पा सके। इस कार्यक्रम के तहत उन्हें सुपर 100 की तर्ज पर जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए अनुभवी प्राध्यापकों की नियुक्ति की गई है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिल सके।

    इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी गीता राठी, प्राचार्या डॉ. श्वेता अहलावत, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सुनील मान, जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. दीपक अरोड़ा, बायोलॉजी के प्राध्यापक विकास वशिष्ठ, फिजिक्स के प्राध्यापक कुलदीप पंघाल, रसायन विज्ञान की विशेषज्ञ डॉ. सोनिया वर्मा, स्कूल स्टाफ तथा अभिभावक मौजूद रहे।

  • वाटर टैंक का निर्माण कर अपनाएं सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, 85 प्रतिशत तक मिलेगी सब्सिडी

    वाटर टैंक का निर्माण कर अपनाएं सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, 85 प्रतिशत तक मिलेगी सब्सिडी

    सिरसा, 01 मई।
    जिला के किसानों के लिए ऑन-फार्म वाटर टैंक निर्माण वित्तीय सहायता योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत माइक्रो इरिगेशन सिस्टम को बढ़ावा देने और पानी के बेहतर उपयोग पर बल दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य खेती में पानी की बचत व सिंचाई क्षेत्र में विस्तार करते हुए किसानों की आय में वृद्धि करना है।

    जहां कृषि क्षेत्र में पारंपरिक सिंचाई तरीकों से पानी की खपत अधिक होती है, वहीं वॉटर टैंक निर्माण के साथ माइक्रो इरिगेशन सिस्टम अपना कर पानी की कम खपत के साथ अधिक मुनाफा लिया जा सकता है।


    योजना के तहत सामुदायिक और व्यक्तिगत दोनों प्रकार के वाटर टैंक बनाए जा सकेंगे। चार या अधिक किसानों द्वारा बनाए गए टैंक को सामुदायिक टैंक माना जाएगा, जिस पर 85 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। वहीं, व्यक्तिगत किसान को टैंक निर्माण पर 70 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा।


    इस योजना में यह अनिवार्य किया गया है कि सामुदायिक टैंक से जुड़े कम से कम 75 प्रतिशत क्षेत्र तथा व्यक्तिगत टैंक के मामले में 50 प्रतिशत भूमि पर माइक्रो इरिगेशन सिस्टम लगाया जाए। योजना का लाभ केवल भूमि मालिक किसानों को ही मिलेगा।


    सरकार ने 2 एकड़ से 50 एकड़ तक के क्षेत्र के लिए टैंक निर्माण पर सहायता निर्धारित की है, जिसमें न्यूनतम 1.05 लाख रुपये से लेकर अधिकतम 8.40 लाख रुपये का व्यक्तिगत टैंक के लिए 70त्न व सामुदायिक टैंक के लिए 85 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी और प्राथमिकता उन किसानों को दी जाएगी जो अधिक क्षेत्र में माइक्रो इरिगेशन अपनाएंगे।


    एमआई काडा के कार्यकारी अभियंता विजय पाल सिंह ने बताया कि योजना के तहत सहायता राशि तीन चरणों में जारी की जाएगी पहले चरण में खुदाई के बाद 20 प्रतिशत, दूसरे चरण में निर्माण पूरा होने पर 40 प्रतिशत और अंतिम 40 प्रतिशत राशि माइक्रो इरिगेशन सिस्टम लगाने के बाद दी जाएगी। इस योजना से पानी की बचत होगी, खेती में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

  • बच्चों का समग्र विकास अभिभावकों व शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों से संभव –  राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

    बच्चों का समग्र विकास अभिभावकों व शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों से संभव –  राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

    चंडीगढ़, 1 मई –  हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने आज जिला नूंह शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूंह-2 व गांव फिरोजपुर नमक स्थित पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया।

    राज्यपाल ने इन स्कूलों में शिक्षा, पेयजल, साफ-सफाई, बिजली सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने इन स्कूलों की प्राइमरी विंग के क्लासरूम में जाकर बच्चों से सीधा संवाद किया।

      राज्यपाल ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में अच्छा नागरिक बनने के लिए भी विशेष रूप से प्रेरित किया। 

    राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष ने स्कूल की विजिट करने के बाद कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का समग्र विकास तभी संभव है, जब अभिभावक और शिक्षक मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

    उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल, स्वास्थ्य, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

    राज्यपाल ने कहा कि स्कूलों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है, जिसमें स्वच्छ पानी, शौचालय और खेल सामग्री प्रमुख हैं। उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं के विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है और इस दिशा में विशेष बजट भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने दोनों स्कूलों में विद्यार्थियों की विभिन्न सुविधाओं के लिए 10-10 लाख रुपए की राशि देने की भी घोषणा की।

    प्रो असीम कुमार घोष ने कार्यक्रम में अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को पर्याप्त समय दें और उनकी पढ़ाई के साथ-साथ उनके व्यवहार और रुचियों पर भी ध्यान दें। बच्चों को डांटे नहीं, उन्हें जो भी सिखाया जाए, वह प्यार व दुलार के साथ सिखाया जाए। प्यार-दुलार के साथ बच्चे जल्दी सीखते भी हैं और उनके व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव आता है।

    उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे अपनी समस्याएं साझा नहीं कर पाते, इसलिए अभिभावकों को उनके साथ संवाद बनाए रखना चाहिए। अभिभावक बच्चों को अपना मित्र बनाएं।

    प्रो घोष ने शिक्षकों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि बच्चों के मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत भी होते हैं।

    उन्होंने कहा कि शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना विकसित करें। राज्यपाल ने कहा कि बच्चों को सही दिशा देने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल होना बेहद जरूरी है।

    उन्होंने विश्वास जताया कि संयुक्त प्रयासों से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है और वे देश के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे।

    इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष, वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन, राज्यपाल हरियाणा के सचिव विजय कुमार भाविकट्टी  सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

  • मंडलायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता की मंडलीय समीक्षा बैठक, राजस्व, पीडीएस और मानसून तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

    मंडलायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता की मंडलीय समीक्षा बैठक, राजस्व, पीडीएस और मानसून तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

    गुरुग्राम, 30 अप्रैल।

    गुरुग्राम मंडल के आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने वीरवार को आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न प्रशासनिक एवं जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की गहन समीक्षा की। बैठक में राजस्व मामलों के निस्तारण, जमाबंदी एवं म्यूटेशन के ऑनलाइनकरण, प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन, पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के तहत राशन वितरण, आगामी बरसात के मद्देनज़र जल निकासी की तैयारियों तथा रात्रि ठहराव कार्यक्रम सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    मंडलायुक्त ने राजस्व मामलों से संबंधित राजस्व कोर्ट के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि तहसीलदार स्तर पर एक वर्ष से अधिक तथा एसडीएम स्तर पर दो वर्ष से अधिक पुराने मामलों की पेंडेंसी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।

    ऐसे मामलों की नियमित मॉनिटरिंग कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ऑनलाइन जमाबंदी की प्रगति और लंबित म्यूटेशन की समीक्षा करते हुए कहा कि तीनों जिले की सभी तहसीलों में जमाबंदी को पूर्णतः ऑनलाइन करने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए तथा म्यूटेशन से संबंधित सभी प्रविष्टियों को समय पर अपडेट किया जाए।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व अभिलेखों में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखने के लिए तकनीकी प्रणाली का अधिकतम उपयोग किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    मंडलायुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि राजस्व वसूली के कार्यों में तेजी लाई जाए और लंबित बकाया की वसूली के लिए प्रभावी रणनीति अपनाई जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े सभी मामलों में जवाबदेही तय करते हुए नियमित समीक्षा की जाए, ताकि कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित हो सकें।

    पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (पीडीएस) के तहत राशन वितरण कार्य की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी डीएफएससी नियमित रूप से डिपो धारकों के स्टॉक की जांच करें और वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करें।

    उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों के साथ डिपो धारकों का व्यवहार सम्मानजनक और संतोषजनक हो। साथ ही यह भी निगरानी रखी जाए कि सभी डिपो निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से खुले रहें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    इसके अतिरिक्त मंडलायुक्त ने तीनों जिलों के डीएफएससी को अनाज मंडियों में फसल आवक की समय पर लिफ्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उठान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और भंडारण व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे।

    आगामी मानसून के मद्देनज़र जलभराव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु विभागवार तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग समय रहते ड्रेनों, नालों और सीवर लाइनों की सफाई कार्य पूर्ण करें, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    उन्होंने कहा कि जिन स्थानों को जलभराव संभावित क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया है, वहां आवश्यकतानुसार पंपिंग सेट एवं अन्य उपकरण पहले से ही उपलब्ध कराए जाएं तथा उनकी कार्यशील स्थिति की नियमित जांच की जाए। इसके साथ ही फील्ड स्तर पर टीमों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

    मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए।

    उन्होंने कहा कि पूर्व में जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों की विशेष निगरानी की जाए और वहां स्थायी समाधान की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि मानसून के दौरान जनजीवन सामान्य बना रहे।

    बैठक में डीसी गुरुग्राम उत्तम सिंह, गुरुग्राम निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, डीसी रेवाड़ी अभिषेक मीणा, डीसी महेंद्रगढ़ अनुपमा अंजलि, मानेसर के निगम आयुक्त प्रदीप सिंह सहित मंडल के तीनों जिलों के एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • रिलायंस रीटेल ने किया प्रियंका चोपड़ा के ब्रांड एनोमली का अधिग्रहण 

    रिलायंस रीटेल ने किया प्रियंका चोपड़ा के ब्रांड एनोमली का अधिग्रहण 

    30 अप्रैल, मुंबई: रिलायंस रीटेल लिमिटेड ने प्रियंका चोपड़ा जोनस के हेयरकेयर ब्रांड एनोमली (Anomaly) का अधिग्रहण कर लिया है।

     इस सौदे में ब्रांड के ट्रेडमार्क, ब्रांड से जुड़ी चीजें और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इससे रिलायंस रीटेल लिमिटेड के ब्यूटी कारोबार को मजबूती मिलेगी।

    एनोमली की शुरुआत 2021 में हुई थी।

     यह एक साफ, वीगन और अच्छी क्वालिटी वाला हेयरकेयर ब्रांड है, जो किफायती दाम में मिलता है। यह पहले से ही कई बड़े देशों में बेचा जा रहा है।

    इस खरीद के बाद रिलायंस रीटेल लिमिटेड के पास इस ब्रांड का पूरा अधिकार होगा। अब कंपनी अपने बड़े रिटेल नेटवर्क और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, जैसे ‘टीरा’, के जरिए एनोमली को तेजी से आगे बढ़ाएगी।

     कंपनी का लक्ष्य ब्यूटी और पर्सनल केयर क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करना है।

    ईशा अंबानी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रिलायंस रीटेल वेंचर्स लिमिटेड ने इस सौदे पर कहा,

    “एनोमाली को हमारे पोर्टफोलियो में शामिल करना नए जमाने के ब्यूटी ब्रांड्स के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

     एनोमाली की मजबूत वैश्विक पहचान, क्लीन फॉर्मुलेशन और किफायती कीमत इसे बेहतरीन बनाते हैं।

     हमें विश्वास है कि प्रियंका के साथ मिलकर हम भारत में इस ब्रांड को तेजी से बढ़ा सकते हैं और साथ ही इसके अंतरराष्ट्रीय विस्तार को भी मजबूत कर सकते हैं।”

    रिलायंस रीटेल लिमिटेड अब भारत पर ज्यादा ध्यान देगा और एनोमली की पहुंच बढ़ाएगा।

     भारतीय बाल और सिर की त्वचा (स्कैल्प) के हिसाब से नए उत्पाद बनाए जाएंगे। साथ ही यह ब्रांड अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और मध्य पूर्व जैसे बाजारों में भी आगे बढ़ेगा।

    प्रियंका चोपड़ा जोनस ब्रांड में क्रिएटिव डायरेक्टर बनी रहेंगी और नए प्रोडक्ट व आइडिया पर काम करेंगी। उन्होंने कहा, “यह एनोमाली के लिए एक अहम क्षण है।

     जो एक व्यक्तिगत यात्रा के रूप में शुरू हुआ था, वह अब एक उद्देश्यपूर्ण और वैश्विक महत्वाकांक्षा वाला ब्रांड बन चुका है, और रिलायंस रिटेल का यह अधिग्रहण एक नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत है।

     उनका व्यापक नेटवर्क और रिटेल अनुभव हमें भारत और दुनिया भर में अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचने में मदद करेगा।

     मैं खासतौर पर ईशा अंबानी के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में मैं ब्रांड के विकास में सक्रिय रूप से जुड़ी रहूंगी”

    रिलायंस रीटेल लिमिटेड नए और तेजी से बढ़ने वाले ब्यूटी ब्रांड्स पर ध्यान दे रही है। कंपनी अपने अनुभव, बड़े नेटवर्क और ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरीकों से एनोमली को भारत और दुनिया में आगे बढ़ाएगी।